Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी जमीन से हटाए जाएं अवैध कब्जे : जिलाधिकारी

सरकारी जमीन से हटाए जाएं अवैध कब्जे : जिलाधिकारी

– कोरथा मॉडल विद्यालय का निरीक्षण कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता

कानपुर (हि.स.)। अवैध कब्जों की शिकायत पर एक सप्ताह के अंदर जांच हो और जांच रिपोर्ट समय से प्रेषित की जाये। इसके साथ ही राजस्व विभाग के सभी जिम्मेदार पुलिस विभाग के साथ तालमेल बनाकर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाने का काम करें। यह बातें गुरुवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने ग्रामीण क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कही।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने गुरूवार को घाटमपुर के भीतरगांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी भीतरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरथा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कराए गए कार्यों को देखा और शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। विद्यालय में टाइलिंग, शौचालय, इंटरलॉकिंग, पेयजल आदि कराए कार्यों का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि कायाकल्प योजना के तहत दिए गए 21 पैरामीटर पर मानकों के अनुसार ही गुणवत्ता कार्य कराया जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। गुणवत्ता में कमी मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवही की जायेगी। उन्होंने कक्षा 1, 2, 5 तथा 8 क्लास का निरीक्षण किया।

उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कक्षाओं में बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार ही पढ़ाया जाए। बच्चों को स्मार्ट क्लास में अवश्य पढ़ाया जाए। उन्होंने विद्यालय के शौचालय की भी साफ सफाई को देखा। शौचालय में काफी गन्दगी मिली, जिस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, सभी विद्यालयों में सफाई व्यवस्था उनके द्वारा स्वयं देखी जाए, कही भी गन्दगी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी नर्वल को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर वरासत के मामलों को निस्तारित कराया जाए। चक रोड, चारागाह आदि सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की जाए।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular