Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसम्पत्ति विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को मौत...

सम्पत्ति विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतारा

हाथरस (हि.स.)। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में रविवार को सम्पत्ति के विवाद में बेटे ने पत्नी संग मिलकर मां की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की पत्नी को हिरासत में लिया है।

कमालपुर गांव में श्री देवी अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ रहती थी। पित्र अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर को वह अपने खेतों पर पित्र पूजन करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके बेटे महेश ने अपनी पत्नी कमलेश के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह एवं कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिला की पुत्रवधू कमलेश को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

लकी/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular