Friday, July 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगे : स्वामी प्रसाद...

समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगे : स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद बोले, कुछ बड़ी जाति के ही लोेग हिन्दू हैं क्या ?

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद सपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी के साथ—साथ अम्बेडकरवादी विचारधारा का समागम हो गया। समाजवादी अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगे।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर पिछड़ों को धोखा देने का काम भाजपा ने किया। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य को धोखा दिया। जिस दलित पिछड़ों के वोट के बल पर भाजपा की सरकार बनी उसे उपेक्षित करने का काम किया गयाा। स्वामी ने सवाल किया कि क्या कुछ बड़ी जाति के ही लोेग हिन्दू हैं ?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की नींद हराम हो गयी है। भाजपा के अंत का इतिहास लिखा जा रहा। उन्हें हम लोगों से बात करने का समय नहीं है। भाजपा ने पिछड़ों का हक सामान्य वर्ग को दिया। सरकार पिछड़े बनाएं और मलाई अगड़े खाएं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती कांशीराम के मिशन से भटक चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन लाने का दिन है। पिछड़ों गरीबों के सम्मान का दिन है।

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि दलित पिछड़े आपको मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालायित हैं। मैं मकरसंक्रान्ति के दिन शपथ लेते हैं कि बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए दलित पिछड़ों के आरक्षण को बचाने के लिए आपको मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। हम 2022 में आपको मुख्यमंत्री और 2024 में आपको प्रधानमंत्री की शपथ दिलायेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ एक मंत्री समेत कई विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की।

बृजनन्दन/उपेन्द्र नाथ राय

RELATED ARTICLES

Most Popular