Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा छोड़कर सपा में आये नेताओं का स्वागत करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि 80 प्रतिशत लोग समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं। इसलिए अब भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा के विकेट गिर रहे हैं। जिधर स्वामी प्रसाद जाते हैं उधर सरकार बनती है। अब योगी के हाथ से कैच छूट गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। अधिकार मांगने आये युवाओं को लाठी मारी गयी। इसलिए योगी को गोरखपुर भेजना जरूरी हो गया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश को बर्बाद कर दिया है। किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी। किसानों की उपज को सरकार ने खरीदा नहीं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा ने डीजल पेट्रोल मंहगा कर दिया। कई मौकों पर गुमराह किया गया। समाज में नफरत फैलाने का प्रयास किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेमीफाइनल चुनाव नहीं यही फाइनल चुनाव है। जनता ने मन बना लिया है। अब भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। सपा के कार्यकर्ता डिजिटल के साफ फिजिकल भी घर—घर जायेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, सुनील सिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/ उपेन्द्र नाथ राय

RELATED ARTICLES

Most Popular