Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाचार पत्र पर भ्रम फैलाने का आरोप ,लोक निर्माण विभाग ने दर्ज...

समाचार पत्र पर भ्रम फैलाने का आरोप ,लोक निर्माण विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास पर नहीं हो रहा कोई मरम्मत कार्य

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास संख्या चार व पांच कोई मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। पांच मार्च को एक दैनिक समाचार पत्र ने ” फिर दिखा अफसरशाही का अखिलेश प्रेम शीर्षक से खबर छापी। खबर में लिखा गया है कि आवास संख्या 04 एवं 05 विक्रमादित्य मार्ग में रेनोवेशन कराया जा रहा है, जबकि लोक निर्माण विभाग ने इन आवासों में किसी भी तरह के मरम्मत कार्य से इनकार किया है तथा इस खबर को पूर्णत: मनगढ़ंत भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कृत्य के लिए संबंधित समाचार पत्र एवं संबंधित संवाददाता के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का प्रार्थना पत्र गौतम पल्ली थाने में दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से यह प्रार्थना पत्र जियालाल ने दिया है। पुलिस थाने में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि समाचार पत्र ने लोक निर्माण विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular