Friday, October 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसप्ताह में छह दिन हुई कुशीनगर-दिल्ली उड़ान

सप्ताह में छह दिन हुई कुशीनगर-दिल्ली उड़ान

-15 जनवरी से लागू होगा नया शिड्यूल

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की चल रही कुशीनगर-दिल्ली उड़ान सेवा अब सप्ताह में चार दिन के बजाए छह दिन हो गई है। सप्ताह में केवल मंगलवार को सेवा बन्द रहेगी। यात्रियों ने विमानन कम्पनी की नए शिड्यूल का स्वागत किया है। नया शिड्यूल 15 जनवरी से लागू होगा। उड़ान का समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस रूट पर विमानन कम्पनी स्पाइस जेट का 78 सीटर विमान उड़ान भर रहा है। यह सेवा अभी सप्ताह में चार दिन चल रही है। रविवार, सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को हो रही उड़ान में विमान की सभी सीट फुल जा रही है। यात्री लगातार सेवा का विस्तार करने की मांग कर रहे थे। दरअसल वांछित दिन को उड़ान सेवा न मिलने से यात्री मायूस हो रहे थे। दिल्ली से आने व जाने में यात्रियों को अन्य विकल्प तलाशने

पड़ रहे थे। समर से इस रूट पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कम्पनी 78 सीटर विमान के बजाए बोइंग विमान उड़ाने पर भी विचार कर रही है। एयरपोर्ट निदेशक ए के द्विवेदी ने बताया यात्रियों की मांग के अनुसार क्रमशः सेवा का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही अन्यत्र उड़ानों का भी शिड्यूल जारी होगा।

यात्रियों ने किया स्वागत

अक्सर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले पर्यटन से जुड़े विवेक कुमार गौड़ का कहना है कि उड़ान कंटीन्यू नही होने से असुविधा होती थी। अब जाने व दूसरे दिन उसी उड़ान से आने की सहूलियत हो गई है। यात्रियों ने इसका स्वागत किया है।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular