Friday, September 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद प्रथम चित्रकूट आगमन...

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद प्रथम चित्रकूट आगमन पर रेमा श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत

-यूपी में पूर्व बहुमत से बनेगी अखिलेश यादव की सरकार -डॉ निर्भय सिंह पटेल

चित्रकूट (हि.स.)। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद चित्रकूट प्रथम आगमन पर रजौला स्टेट की रानी श्रीमती रेमा श्रीवास्तव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की लहर है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में रिकाॅर्ड जीत हासिल कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

रजैला स्टेट की रानी रेमा श्रीवास्तव के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद शनिवार को प्रथम चित्रकूट आगमन पर पूर्व मंत्री व्यासजी गौंड के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.निर्भय सिंह पटेल,प्रदेश सचिव नागेंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,जिला महासचिव फराज खान,सूरज सिंह आदि पार्टी नेताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सपा के बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है।योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है। चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ है, वहीं पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि यूपी की जनता मोदी -योगी के खोखले वादों से ऊब चुकी है। पार्टी मुखिया के विजय यात्रा में उमड़ रही लाखों की भीड़ यह बता रही है कि अब यूपी में योगी राज का खात्मा तय है।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular