Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने डॉ. ओपी सिंह को बनाया वाराणसी से मेयर उम्मीदवार

सपा ने डॉ. ओपी सिंह को बनाया वाराणसी से मेयर उम्मीदवार

वाराणसी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से डॉ ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उनके आवास पर और सोशल मीडिया के जरिए लगातार बधाई देते रहे।

डॉ. सिंह लम्बे समय से पार्षद रहे हैं। वाराणसी में डॉ. सिंह विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। माधोपुर सिगरा के निवासी डॉ. सिंह पार्टी के जुझारू नेता माने जाते रहे हैं।

निकाय चुनाव में वाराणसी में अब तक महापौर पद के लिए सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अपना दल कमेरावादी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा और बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular