Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादित बयान

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादित बयान

लखनऊ(हि.स.)। रामचरितमानस पर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बुधवार को एक और बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि समस्त महिला समाज व शूद्रवर्ण के सम्मान की बात क्या किया, मानो पहाड़ टूट गया।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि जिन दंभी, पाखंडी, छद्मभेशी बाबाओं ने सिर काटने वालों को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, वही बाबा फोटो को तलवार से काटकर अपने शैतान होने की पुष्टि कर दी। अब इन्हें पलटी मार बाबा कहें या थूककर चाटने वाला हैवान। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान को लेकर भी हिन्दू संगठनों व साधु-संतों ने नाराजगी जताई है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular