लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और फैजुल्लागंज के पार्षद जगलाल यादव के पेट्रोल पम्प का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर बनाया गया और जिसे सोमवार को नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बुलडोजर लगाकर खाली कराया।
जगलाल यादव के पेट्रोल पम्प पर बुलडोजर पहुंचा तो वहां भारी संख्या में लोगों का जमा होना हो गया। कुछ देर बाद ही बुलडोजर ने काम करना शुरू किया और करीब दो घंटे की कार्यवाही के बाद सरकारी जमीन को खाली करा दिया गया। नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इससे पूर्व में जगलाल यादव को स्वयं से जमीन को खाली करने के लिए पत्राचार किया था लेकिन इसके बावजूद कोई असर नहीं पड़ा था।
सपा नेता जगलाल के ऊपर कार्यवाही की सूचना पर मौके पर जुटे लोगों को हटाने के लिए वहां स्थानीय थाने से पुलिस एवं पीएसी के पुलिसकर्मियों को लगाया गया। मौके पर पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने कोई विरोध नहीं किया और राजस्व विभाग की कार्यवाही को होने दिया। इस दौरान कुछ लोग पेट्रोल डलवाने के लिए पम्प पर आते जाते रहे।
शरद
