Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता केपी यादव की डेंगू से मौत, लखनऊ के निजी अस्पताल...

सपा नेता केपी यादव की डेंगू से मौत, लखनऊ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ | सपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी यादव की डेंगू से मौत हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में सोमवार शाम को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मरीज को आईसीयू में भर्ती किया था। डायलिसिस भी की थी।

जौनपुर निवासी केपी यादव को बीते कई दिनों से बुखार था। उन्होंने जौनपुर के स्थानीय अस्पताल में जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों ने इलाज शुरू कराया। इलाज के बावजूद मरीज की तबीयत बिगड़ती चली गई। गंभीर अवस्था में सोमवार को उन्हें मेदांता की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक डेंगू की वजह से वह शॉक में चले गए थे। चिकित्सा विज्ञान में इसे डेंगू शॉक सिंड्रोम कहते हैं।

उन्होंने बताया कि शॉक में जाने से उनके अंगों ने काम करना धीरे-धीरे बंद कर दिया था। शुगर का स्तर भी शरीर में बढ़ गया था। गुर्दों पर असर था। डायलिसिस भी की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान केपी यादव की सांसें थम गईं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular