Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष ने करहल में बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर लिखा पत्र

 सपा अध्यक्ष ने करहल में बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर लिखा पत्र

मैनपुरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने एमडी दक्षिणांचल से मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल टाउन की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के बात कही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली के हालत को लेकर परेशान करहल की जनता के लिए दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अमित किशोर को पत्र भी लिखा है। पत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की मांग की गई है। पत्र में लिखा है कि संबंधित कार्यों का निस्तारण किया जाए।

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular