Friday, August 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अध्यक्ष अखिलेश ने दारोगा रश्मि के परिवार से की मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दारोगा रश्मि के परिवार से की मुलाकात

लखनऊ (हि.स.)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि यादव के खुदकुशी मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

सपा अध्यक्ष ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। घटना के संबंध में परिवार से पूरी जानकारी लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाकि इस पूरे प्रकरण को न्यायालय को संज्ञान में लेना चाहिये और दोषियों को निलंबित कर जांच बिठाए।

अमेठी में पिछड़ी जाति की एक महिला सब इंस्पेक्टर को तथाकथित प्रभुत्ववादी जाति के पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद जिस तरह आत्महत्या करने पर बाध्य होना पड़ा है, वो बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। कहा कि उप्र में जातिवाद चरम पर है, उन्होंने पूरे यूपी में हर जगह अपने जाति के लोग बिठाए हैं जो आज दलितों व पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे हैं। सपा पर जातिवाद का आरोप लगाने वाले योगी जी खुद क्या कर रहे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular