Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड. : यदि शरीर का तापमान हुआ अधिक तो...

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड. : यदि शरीर का तापमान हुआ अधिक तो अलग कमरे में दिलायी जाएगी परीक्षा

पूरे प्रदेश के परीक्षा केन्द्रों की लखनऊ में लगे 150 कम्प्यूटर सीसीटीवी के सहारे करेंगे निगरानी

लखनऊ (हि.स.)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी॰एड॰ 2021-23 सुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में बैठक कर समीक्षा की गयी। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि किसी अभ्यर्थी का शारीरिक तापमान सामान्य से अधिक पाया जायेगा तो उसे आइसोलेटेड कक्ष में बैठाकर परीक्षा सम्पन्न करवायी जायेगी। कोविड-19 के कारण बदली हुयी परिस्थितियों को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों, कक्ष-निरीक्षकों और नोडल अधिकारियों की सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल एवं निर्देशों का कठोरता से पालन कराया जायेगा।

प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेयी ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की कोविड-19 से सुरक्षा के साथ-साथ अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने की भी पूरी तैयारी कर ली गयी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में प्रत्येक अभ्यर्थी की ऑनलाइन निगरानी करने के लिये सी.सी.टी.वी. कैमरे व राउटर आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

पूरे प्रदेश के सभी परीक्षा-केन्द्रों पर नियन्त्रण रखने हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय में एक नियंत्रण-कक्ष स्थापित किया जा रहा है। इस नियंत्रण-कक्ष में 150 कम्प्यूटर लगाये जा रहे हैं। प्रत्येक कम्प्यूटर की सहायता से 10-10 परीक्षा-केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की ऑनलाइन निगरानी करते हुए कड़ी नजर रखी जायेगी। इसके साथ ही सभी परीक्षा-केन्द्रों पर आन लाइन उपस्थिति ली जायेगी, ताकि कोई अभ्यर्थी किसी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा न दे सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular