Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

मीरजापुर (हि.स.)। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के अपलाइन पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।

पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से पोल संख्या 743/3 अप लाइन पर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने मेमों द्वारा स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर चौकी ले लाए। पहचान के लिए आसपास के लोगों को सूचना दी। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे अमन वर्मा पुत्र पृथ्वीराज निवासी रेहड़ा चुंगी ने अज्ञात युवक की पहचान अपने छोटे भाई राकेश वर्मा (22) के रूप में की। युवक की पहचान होते ही जीआरपी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular