– पिता ने लगाया विशेष समुदाय के परिवार के लोगों पर हत्या करने का आरोप
देवरिया (हि.स.)। भटनी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता ने विशेष समुदाय के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। इसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
भटनी थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग होने पर युवती (19 ) ने एक साल पहले शादी कर ली। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिवार के लोगों ने उसे दफना दिया था। जब इसकी जानकारी महिला के परिवार को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पिता की तहरीर पर जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस ने महिला की लाश को कब्र से खोदकर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पैनल से युवती की लाश का पोस्टमार्टम हो रहा है। इस संबंध में पिता ने बताया कि बेटी के पति और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश को दफनाया है।
ज्योति
