Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

मीरजापुर (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

चार वर्ष पूर्व नंदलाल सोनकर के पुत्र लवकुश के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी फूलचंद सोनकर की पुत्री प्रमिला की शादी हुई थी। पति लवकुश सोनकर ने बताया कि बीती रात अचानक पत्नी प्रमिला की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular