Wednesday, July 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भूमिपूजन, शामिल होंगे महापौर

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भूमिपूजन, शामिल होंगे महापौर

वाराणसी (हि.स.)। बाबा विश्वनाथ की नगरी में 22 से 27 नवम्बर के बीच सामने घाट मारूति नगर कॉलोनी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ होगा। गुरुवार को शाम 4:30 बजे महायज्ञ के लिए भूमिपूजन किया जायेगा।

भूमिपूजन में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक भी भाग लेंगे। यह जानकारी महायज्ञ से जुड़े आयोजकों ने दी। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में काशी ही नहीं देश-विदेश के भक्त भी अपनी सहभागिता करेंगे।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular