Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार ने विंध्यधाम में नवाया शीश

श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार ने विंध्यधाम में नवाया शीश

मीरजापुर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार पीएन मिश्रा ने गुरुवार को परिवार समेत विंध्य धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया और दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।

विंध्य धाम पहुंचे राम जन्मभूमि के पक्षकार नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद आदि के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। साथ ही हवन कुंड की परिक्रमा की। दर्शन-पूजन के बाद तीर्थ पुरोहित से रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया।

गिरजा शंकर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular