Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीरामलीला : 19 अक्टूबर को हनुमत पताका स्थापना से होगी शुरुआत

श्रीरामलीला : 19 अक्टूबर को हनुमत पताका स्थापना से होगी शुरुआत

कुशीनगर (हि.स.)। श्रीरामलीला एवं मेला न्यास के अध्यक्ष डॉ. आमोदकांत मिश्र ने बताया कि इस वर्ष 19 अक्टूबर को हनुमत पताका फहरने के साथ ही श्रीरामलीला मंचन की शुरुआत हो जाएगी। नारद मोह से शुरु होने वाली श्रीरामलीला का समापन गुरु पूर्णिमा यानी 28 अक्टूबर (शनिवार) को होगा। इसी दिन 35 फुट लम्बे रावण का दहन होगा और 28-29 को आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो जाएगा। मेला के दूसरे दिन यानि 29 अक्टूबर को क्षेत्रीय पहलवान जोर-आजमाइश करेंगे। श्रीरामलीला का समापन छोटी दीपावली को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ होगा।

डॉ. आमोदकांत/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular