Friday, September 18, 2026
Homeअन्यशोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला

शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली (हि.स.)। शोभन चौधुरी ने शनिवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया। इसे पहले चौधुरी रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

1986 बैच के आईआरएसएसई अधिकारी शोभन चौधुरी ने रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (दूरसंचार विकास), मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल और जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भारतीय रेलवे की सेवा की है।

रेल टेल कॉर्पोरेशन में टेलीकाॅम संबंधित नीति निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा चुके हैं। वे पश्चिम मध्य रेलवे में मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रोजेक्ट के पद पर भी रहे हैं। चौधुरी ने 17 अक्टूबर, 2019 से पश्चिम मध्य रेलवे में अपर महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया है। इस अवधि के दौरान उन्होंने कुछ दिनों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक पद का भी अस्थायी तौर पर कामकाज संभाला।

सुशील/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular