Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशूटिंग भी करब और सेवा भी : रवि किशन

शूटिंग भी करब और सेवा भी : रवि किशन

गोरखपुर (हि.स.)। फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में फिल्म उद्योग के रूप में नए रोजगार ‌सृजन की अपार सम्भावनओ और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। 
रवि किशन ने एनेक्सी भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे विश्व में रोजगार का संकट पैदा हो गया है। देश में भी लॉकडाउन में बहुत लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस कठिन समय में गोरखपुर में एक नए रोजगार का सृजन हो रहा है। जिससे न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। गोरखपुर भोजपुरी फिल्मो का गढ़ बनेगा। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि महराज जी और हम सबने गोरखपुर में जो फिल्म सिटी का सपना देखा था वो मुख्यमंत्री जी के सहयोग से साकार होते दिख रहा है। गोरखपुर में 5 भोजपुरी फिल्म और वेबसीरीज क्राइम स्टॉप की शूटिंग हो रही है। 500 एपिसोड के इस वेब सीरीज के 60 एपिसोड की शूटिंग गोरखपुर में हो रही है और भी कई फिल्मों की योजनाएं बनायी जा रही हैं। मुम्बई के निर्माता निर्देशक गोरखपुर में काम करने को उत्साहित है। रोजगार की अपार संभावनाओं का सृजन होगा।  
सांसद ने कहा कि मुम्ब्ई से आए निर्माता लोकल कलाकारों को मह्त्व दे रहे हैं।अभिनेताओं, टेक्निशियन, कैमरामैन, स्पॉट बॉय सभी लोकल लिए जा रहे हैं। ऐसे में बाहर का पैसा गोरखपुर की धरती पर आ रहा है, यहां के युवाओं को मौका मिलेगा।गोरखपुर में 1200 कलाकारों को मौका मिलने जा रहा है और लोग भी जुड़ेंगे। एक नहीं अनगिनत रवि किशन तैयार होंगे।  
रवि किशन ने कहा कि मैंने जो संघर्ष किया है वो किसी और कलाकार को न करना पड़े।अपना घर परिवार छोड़कर न जाना पड़े। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर में फिल्म उद्योग के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं। ताकि एक नहीं अनगिनत रवि किशन यहां से निकले। 
एब्जि कूल चैनल के एमडी रनवीर सिंह ने बताया कि गोरखपुर व आस—पास बहुत सारे खूबसूरत लोकेशन है जहां क्राइम स्टॉप की शूटिंग की जाएगी। रवि किशन इस वेब सीरीज को होस्ट कर रहे हैं। यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सभी का सहयोग रहा है। 
वेब सीरीज के निर्माता बॉबी सिंह ने बताया कि सोचा नहीं था कि मुम्ब्ई से अच्छे कलाकार यहां मिलेंगे। निर्देशक मनोज सिंह ने बताया कि गोरखपुर में काम के प्रति लोगों का समर्पण देखने लायक है। मैंने कई फिल्मो का निर्देशन किया है। गोरखपुर में रवि किशन जी के साथ काम कर के अलग तरह का अनुभव मिला। गोरखपुर में फिल्म उद्योग की अपार संभावाये हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular