शुक्रवार को रिलीज हो रही ‘आहवान’

गोण्डा के देवब्रत सिंह बिखेरेंगे अपने अभिनय का जलवा

जानकी शरण द्विवेदी

‘आह्वान’ 27 नवम्बर को रुपहले पर्दे पर दस्तक दे रही है। यह एक हिंदी कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फ़िल्म के लेखक और निर्देशक अमृत राज ठाकुर हैं, जिनकी पिछली फिल्म ‘नाइन ओ क्लाक’ 2017 में रिलीज हुई जो सिनेमा प्रेमियों को बहुत ही पसंद आई। साथ ही समीक्षक बंधुओं ने इस फ़िल्म की जमकर तारीफ भी की।
फ़िल्म में एक बार फिर देवव्रत सिंह मुख्य किरदार में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। अभी हाल ही में रिलीज नाइन ओ क्लॉक में मुख्य कलाकार के रूप में उनके अभिनय की भूरि-भूरि प्रशंसा हुई थी। फ़िल्म में वह एक नए तेवर में उम्दा अभिनय के साथ लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं। इस फ़िल्म की कहानी जहां एक तरफ सामाजिक पृष्ठभूमि पर ताना-बाना रचती हुई अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाती है। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को एक नए कन्टेंट से आनंदमयी रसास्वादन कराते हुए भूत प्रेत के प्रति आदि काल से चली आ रही एक रुढ़िवादी परम्परा को तोड़ते हुए एक नया तर्क खड़ा करती है।
हिंदी फीचर फिल्म शुद्र तथा नाइन ओ क्लाक में देवव्रत सिंह के अभिनय की प्रसंशा भारत की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ट्रेड मैगजीन कंप्लीट सिनेमा ने अपने रिव्यू में की है। वहीं वे शुद्र में लाला के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। हिंदी फीचर फिल्म आह्वान के लेखक व निर्देशक अमृत राज ठाकुर ने हिन्दुस्तान डेली न्यूज के साथ एक भेंट वार्ता में बताया कि आर्ट समाज का आईना है। हमारा प्रयास है कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक संदेश भी मिले। इस संदेश को प्रसारित करने के लिए ‘आह्वान’ 27 नवम्बर 2020 को सिनेमा घरों में दस्तक दे रही है। हमें उम्मीद है कि जैसे दर्शकों ने ट्रेलर को पसंद किया, वैसे फ़िल्म भी पसंद आएगी। इस फ़िल्म की कहानी, प्रस्तुतिकरण, अभिनय और मनोरंजन दर्शकों का दिल जीत लेगी। इस फ़िल्म की शूटिंग नेपाल के तराई से सटे बिहार प्रदेश के अररिया और फोरबिस गंज में की गयी है। इस फ़िल्म को संगीत से सजाया है दीपक और कुंदन ने। छायांकन नरेंद्र पटेल का है और बैक ग्रॉउण्ड स्कोर राजीव मुखर्जी का। वहीं एडिटिंग राजेश लाल और अवधेश प्रताप वर्मा ने किया। इस फ़िल्म में देवव्रत सिंह के अलावां अमित रंजन, मुस्कान सिन्हा, सुकृति, नैना, मनीषा, आर्या, दीपक, दानिश, कृष्णा और अतिथि भूमिका में अमृत राज ठाकुर शिरकत करते नज़र आएंगे।

error: Content is protected !!