Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल यादव भाजपा में आएंगे तो उनका स्वागत : स्वतंत्रदेव सिंह

शिवपाल यादव भाजपा में आएंगे तो उनका स्वागत : स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में आने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं। हालांकि शिवपाल यादव के स्पष्ट करने के बावजूद कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लोग विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच शिवपाल की जहां भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर वह सख्त हो रहे हैं। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि शिवपाल यादव देर सबेर भाजपा की छत्रछाया में ही खड़े नजर आयेंगे।

शिवपाल के भाजपा में आने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा सबका सम्मान करती है। शिवपाल यादव भाजपा में आयेंगे तो उनका भी स्वागत किया जायेगा।

शिवपाल यादव सपा के सिंबल पर जसवंतनगर से विधायक चुने गये हैं। विधान सभा चुनाव के वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को अपने खेमे में लेकर आये थे। हालांकि अखिलेश ने शिवपाल को तवज्जो नहीं दी। इससे शिवपाल यादव नाराज चल रहे हैं। अब देखना यह है कि शिवपाल यादव भाजपा के साथ आते हैं या फिर अलग दल के रूप में अपना अस्तित्व कायम रखते हुए भाजपा का सपोर्ट करते हैं,लेकिन मौजूदा परिदृश्य के हिसाब से तो शिवपाल यादव सपा के साथ नहीं रहने वाले हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular