Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा और दिशा देता है शिक्षक : डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी

शिक्षा और दिशा देता है शिक्षक : डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी

देवरिया हि.स.। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा देवरिया विधानसभा के शिक्षकों के सम्मेलन का आयोजन एक विद्यालय देवरिया खास में किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि समाज की शिक्षा और दिशा देने का काम शिक्षक करता है।भाजपा केंद्र और प्रदेश की सरकार शिक्षकों के उन्नयन के लिए बहुत काम कर रही है।विद्यालयों की तस्वीर भाजपा सरकार में संवारी जा रही है।

सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होगी, क्योंकि समाज को नई दिशा देने का काम शिक्षक समाज करता है। हम खुद एक शिक्षक हैं, शिक्षक यह भली भांति सोच समझकर तय करें कि राष्ट्र के साथ कौन है और राष्ट्र के विरुद्ध कौन है। हमें यह भी तय करना है कि कौन सी पार्टी राष्ट्रहित व जनहित में काम कर रही है। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के अग्रणी और सम्मानित व्यक्ति होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular