नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीपावली के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
शाह ने शनिवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, “दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। “
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ट्वीट कर दीपावली की बधाई दी। नक़वी ने कहा,”हुनर हाट की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें | ”
उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से दिल्ली में ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्से से हुनरमंद, कलाकार , शिल्पकार शामिल हुए हैं। मंत्रालय ‘हुनर हाट’ के जरिए इन कलाकारों, शिल्पकारों के लिये बाजार उपलब्ध करने का मंच है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और कला को के जरिये जीविकोपार्जन कर सकें। मंत्रालय देश के अलग अलग शहरों में ‘हुनर हाट’ का आयोजन करता है।
शाह, नकवी ने दी दीपावली की बधाई
RELATED ARTICLES
