Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में भूत-प्रेत का साया बताकर महिला को गर्म चिमटे से दागा,...

शाहजहांपुर में भूत-प्रेत का साया बताकर महिला को गर्म चिमटे से दागा, हुई मौत

शाहजहांपुर(हि.स.)। पुवांया थाना क्षेत्र में संतान न होने पर सुसरलवालों ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। महिला पर भूत प्रेत का साया बताकर पिटाई की गई व गर्म चिमटे से दाग गया। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति व अन्य सुसरालीजनों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मार गांव निवासी मुनीश कुमार ने बताया, करीब 13 वर्ष पूर्व उनकी बहन शारदा देवी (33) का विवाह पुवांया क्षेत्र के गांव कहमारा निवासी सर्वेश के साथ हुआ था। मुनीश का आरोप है कि संतान न होने पर पति व अन्य सुसरलवाले उनकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार इस मुद्दे पर बहन के सुसरलवालों से बातचीत भी की लेकिन उनके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। मुनीश का कहना है कि रविवार सुबह सुसरालवालों ने बताया कि शारदा की मृत्यु हो गई है। सुसराल पहुंचा तो वहां बहन का शव पड़ा मिला। शव पर नीले निशान मौजूद थे। मुनीश ने सुसरलपक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। 
प्रभारी निरीक्षक कुंबर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी तांत्रिक ने सुसरलवालों को बताया कि महिला पर भूत प्रेत का साया है। तांत्रिक की बातों में आकर सुसरलवालो ने पूजा पाठ की और महिला को गर्म चिमटे से दागा इसी दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पति व अन्य सुसरलवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular