Sunday, September 13, 2026
Homeमनोरंजनशादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया खास वीडियो, पति...

शादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया खास वीडियो, पति राज कुंद्रा के लिए लिखा प्यार भरा नोट

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रही है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरों का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा-’13 साल, कुकी, वाह! (एंड नॉट काउंटिंग) इस लाइफ में मेरे साथ इस जर्नी को शेयर करने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए थैंक्यू। आप, मैं, हम… बस इतना ही चाहिए। हैप्पी एनिवर्सरी टू अस कुकी।’

शिल्पा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर , 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी । साल 2012 में उनके बेटे वियान का जन्म हुआ और 15 फरवरी, 2020 को वह सेरोगेसी के जरिये बेटी समीशा की मां बनी।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज इंडियन पुलिस फाॅर्स में नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular