Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये की सम्पत्ति को जब्त कर ली। राम सिंह यादव पर हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म समेत करीब 25 से ज़्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि आरोपित राम सिंह यादव पीजीआई इलाके के चिरैया बाग का रहने वाला है। उसने अवैध तरीके से करोड़ों की सम्पत्ति कमाई है। आज गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत पुलिस ने अवैध कमाई से अर्जित मकान, बैंक खाते, ज़मीन, फॉर्म हाउस और एलडीए के प्लाट ज़ब्त किए हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 83 करोड़ रुपये है। 

50 से ज्यादा भूमाफिया की संपत्ति हो चुकी जब्त

लखनऊ में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने पर पुलिस कमिश्नर ने ‘एंटी भूमाफिया सेल’ का गठन किया है।  इस टीम ने एक माह के भीतर 50 बड़े भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक ऐसे मामलों में 6.50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular