Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहीद पितरों को श्रद्धंजलि अर्पित करने संकल्प : साधक राजकुमार

शहीद पितरों को श्रद्धंजलि अर्पित करने संकल्प : साधक राजकुमार

लखनऊ(हि.स.)। सुमंगलम परिवार के महासचिव साधक राजकुमार ने कहा कि स्वतंत्र एवं समृद्ध राष्ट्र जिसका ध्येय था, उन शहीद पितरों को श्रद्धंजलि अर्पित करने का हम सभी ने संकल्प लिया है। भारतीय परम्परा में सकल लोक मंगल के लिए तर्पण अनुष्ठान का विशेष महत्व है।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में राजकुमार ने कहा कि गोमती तट पर बने शहीद स्मारक पर इस वर्ष भी उन शहीद पितरों को तर्पण बंदन किया जायेगा, जो शहीद हुए या जिनको कोई तर्पण नहीं देने वाला है। शहीद पितरों को तर्पण देने के लिए ही पित्र श्रद्धा नमन-शहीद श्राद्ध कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस अवसर पर अक्षय वट संस्था के अध्यक्ष डॉ चेतनारायण सिंह, लक्ष्य भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश प्रताप सिंह, सेवा समर्पण संस्थान से गजेंद्र सिंह, श्रीबालाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष शत्रुघन, विश्वपुरोहित परिषद के अध्यक्ष डॉ विपिन पांडेय, कर्तव्या फाउंडेशन के महासचिव डॉ हरनाम सिंह ने तर्पण कार्यक्रम में सहभागिता का संकल्प लिया।

डॉ विपिन पांडेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हए कहा कि भारत वर्ष की सनातन संस्कृति में पितरों के प्रति श्रद्धार्पण की सुदीर्घ परम्परा है। क्रांतिवीरों-शहीदों को तिलांजलि-शब्दांजली समर्पित करेंगे। इस हेतु पितृ पक्ष की अमावस्या तदनुसार 14 अक्टूबर 2023 को 11:30 बजे गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पितृ श्रद्धा नमन शहीद श्राद्ध कार्यक्रम होगा।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular