Friday, May 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशरीर का तापमान बरकरार रखने के लिए खरबूजा, तरबूज, नीबू का करें...

शरीर का तापमान बरकरार रखने के लिए खरबूजा, तरबूज, नीबू का करें सेवन : डॉ मिथिलेश वर्मा

– गर्मी से बचाव के लिए प्रशिक्षण में दिए सुझाव

कानपुर (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर द्वारा बुधवार ग्रीष्मकालीन पोषक आहार विषयक एक प्रशिक्षण से संबंधित गांव अनूपपुर में किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार के निर्देशन में महिला केंद्र की अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश वर्मा द्वारा जैव संवर्धित ग्राम अनूप पुर में महिलाओं को ग्रीष्म कालीन सुपाच्य पोषक आहार सम्बन्धी विषय पर महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें केंद्र के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष एवं कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर मिथिलेश वर्मा ने महिलाओं को ऐसी तपती गर्मी से बचाव के लिए एवं शरीर का उचित तापमान बरकरार रखने के लिए ऐसा आहार का चयन करें। जो हमारे शरीर को ठंडा ओर तृप्त रख सके। जैसे खरबूजा, तरबूज, नीबू शिकंजी, संतरा दही, मट्टा, पुदीना, आम का पना, इमली का पना, सत्तू आदि पदार्थों के सेवन की मात्रा अपने आहार में बड़ा देनी चाहिए। आम का पना बनाने की विधि के वारे में विस्तार से चर्चा की।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण कुमार ने महिलाओं को बताया कि आम, नीबू आदि के पेड़ लगाकर अपनी आमदनी को कैसे बड़ा सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण में होम साइयन्स की छात्राओं ने भाग लिया तथा केंद्र के शरद सिंह ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी को धन्यवाद प्रस्तुत किया।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular