Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी के मोबाइलों व असलाह सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के मोबाइलों व असलाह सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अवैध असलाह सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन से चोरी के मोबाइल भी बरामद हुये हैं। पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष पचोखरा अन्जीश कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात्रि क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्तगण शिव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम ओरंगाबाद थाना जसराना, सगे भाई सोनू व सीटू निवासी ग्राम कन्थरी थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 एक तमंचा, कारतूस, चोरी के 9 मोबाइल बरामद हुये है।

थाना दक्षिण के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने ऑपरेशन पाताल के अन्तर्गत अभियुक्त अबू आमिर पुत्र शमशाद आलम निवासी याकूब खां रोड नई बस्ती थाना दक्षिण को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular