Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारवैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत बढ़त के साथ खुले...

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका में संभावित नए कोरोनो वायरस राहत पैकेज के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को बढ़त के साथ हुई है।

कारोबार के शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 225.87 अंक यानी 0.59 फीसदी की मजबूती के साथ 38,207.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ़्टी 87.50 अंक यानी 0.78 फीसदी की मजबूती के साथ 11,315  पर कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular