Tuesday, April 21, 2026
Homeमनोरंजनवेब-सीरीज यूपी 65 के लिए भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' का रिक्रिएटेड वर्जन...

वेब-सीरीज यूपी 65 के लिए भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का रिक्रिएटेड वर्जन रिलीज

वेब-सीरीज यूपी 65 के निर्माताओं ने आज सुपरहिट भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू का रिक्रिएटेड वर्जन रिलीज किया। इस दीप्तरका बोस ने गाया है और रिक्रिएट किए गए इस गाने की मूल रचना विनय विनायक ने की है। यह गीत कॉलेज जीवन के सार को समाहित करता है, जो निश्चित रूप से हर किसी को अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाएगा।

जियो स्टूडियोज, निखिल सचान की बेस्टसेलिंग हिंदी किताब ‘यूपी 65’ को एक वेब-सीरीज के रूप में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी 8 जून से जियो सिनेमा पर मुफ्त स्ट्रीमिंग शुरू होगी। बनारस शहर के यूनिवर्सिटी के छात्रों के इर्दगिर्द घूमती ‘यूपी 65’ दर्शकों को आईआईटी जैसे कई कॉलेज छात्रों की दूसरी दुनिया में ले जाती है। वाराणसी में फिल्माई गई यह दिलचस्प मजेदार कहानी हमें आईआईटी के स्टूडेंट्स के जीवन में छिपे हुए कई राज का खुलासा करती है। फिल की कहानी किशोरावस्था का रोमांस और ब्रेकअप का एक रमणीय मिश्रण तथा भारत के भीतरी इलाकों से इन पेचीदा प्रतिभाओं की रोजमर्रा की मस्ती को दर्शाती है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular