Friday, September 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को फल वितरित

Gonda : विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को फल वितरित

संवाददाता

गोंडा। आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरि ओम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले सभी को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई देता हुए बताया कि इस वर्ष की थीम “एक स्वस्थ दुनिया के लिए कार्यवाई में एकजुट फार्मेसी“ है अर्थात् हम सभी एकजुट होकर समाज को स्वस्थ रख सकते है। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हर वर्ष भव्य कार्यक्रम करता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस्तांबुल, तुर्की में एफआईपी काउंसिल ने 25 सितंबर को 2009 में विश्व फार्मासिस्ट दिवस घोषित किया था। तभी से 25 सितंबर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस विश्व के हर कोने में स्वास्थ्य को सुधारने, फार्मेसिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने और उनके सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडी सोनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। स्वास्थ्य विभाग में सुधार करने में फार्मासिस्ट अपना अहम रोल अदा करते हैं। आज हम सभी स्वस्थ हैं तो इसके पीछे फार्मासिस्टों का भी अहम योगदान है। अंकुर सिंह ने कहा कि हमारे स्वस्थ रहने और खुशहाल जीवन जीने में डॉक्टर के साथ-साथ फार्मासिस्ट का भी बड़ा रोल होता है फार्मासिस्ट को केमिस्ट भी कहा जाता है। यह ऐसा व्यक्त होता है जिसे दवाइयों के बारे में संपूर्ण जानकारी होती है। यह दिवस मना कर हम उन सभी फार्मेसिस्टों को यह संदेश देते हैं कि वह हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। अमर श्रीवास्तव ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी है जिनके बगैर स्वास्थ्य सेवाएं चला पाना मुश्किल है। कार्यक्रम में मनोज सैनी, दूधनाथ पासवान, अनिल वर्मा,अंकित पटवा, अंकुर सिंह,मोहम्मद शाहिल खान आदि मौजूद रहे।

Gonda : विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को फल वितरित

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular