Tuesday, June 23, 2026
Homeविधि एवं न्यायविशेष लोक अदालत में निपटेंगे व्यावसायिक लेन-देन से जुड़े मामले

विशेष लोक अदालत में निपटेंगे व्यावसायिक लेन-देन से जुड़े मामले

संत कबीर नगर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 15 अप्रैल को आर्बिट्रेशन मामलों के निष्पादन वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जो व्यावसायिक लेन-देन/बैंक ऋण आदि से संबंधित होंगे।

जिले में इस प्रकार के मामले जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायालयों में ही लंबित हैं। पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर न्यायालय के माध्यम से बैंक प्रतिनिधियों से सुलह- समझौता कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं ।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular