Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

– मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

कानपुर (हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र के महरौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष परिवार के चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार विमला देवी साढ़ थाना क्षेत्र के महरौली गांव की रहने वाली है। ग्रामीणों व महिला के परिजनों के अनुसार विमला के पति सुबोध का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते परिवार में आये दिन कलह हुआ करती थी। मायके पक्ष के परिजनों ने मृतका के पति समेत चार लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती देर रात विमला की हत्या कर उसको घर के बाहर पेड़ से लटका दिया गया। सुबह पेड़ से महिला का लटका हुआ शव देख पूरे परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका के पति सुबोध समेत मन्नी, राजेश, परशुराम व गायत्री घर से फरार हो गए।

वहीं परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular