Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविरोध के बीच ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में चला बुलडोज़र

विरोध के बीच ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में चला बुलडोज़र

नोएडा (हि.स.)। सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में शुक्रवार को एक बार फिर से बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। लोगों ने इस दौरान धरना दिया। यह सोसायटी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के एक महिला के साथ बदसलूकी की घटना के बाद चर्चा में आई थी। इस दौरान जिन लोगों ने फ्लैट में बॉलकनी या घर के हिस्से को बढ़ाकर बनाया था, वहां बुलडोजर चला। फ्लैटवासी रोते-बिलखते और हाथ जोड़ते नजर आए।

शुक्रवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध निर्माण पर चला। अवैध निर्माण को गिराने के लिए प्राधिकरण ने सोसायटी के लोगों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो शुक्रवार सुबह समाप्त हो गया था। इसके बाद प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया।

लोगों का कहना था कि अथॉरिटी की तरफ से उन्हें कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई। खासबात यह है कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी की तरफ से कॉमन एरिया में दोबारा पेड़ लगाने को लेकर यह विवाद एक बार फिर शुरू हुआ था। आज 100 के आसपास अवैध निर्माण हटा दिए गए।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular