Sunday, May 10, 2026
Homeखेलविराट कोहली जानते हैं कि कब छोड़नी है कप्तानी

विराट कोहली जानते हैं कि कब छोड़नी है कप्तानी

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली की कप्तानी में यह टीम इंडिया की लगातार चौथी टेस्ट हार है, ऐसे में उनकी कप्तानी को लेकर काफी बहस हो रही है। लिमिटेड ओवर में जहां रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की वकालत कई क्रिकेट पंडित कर चुके हैं, वहीं अब टेस्ट कप्तानी अजिंक्य रहाणे को देने की बात कही जा रही है। हाल में रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से दो टेस्ट जीते और एक ड्रॉ कराया। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने इकलौता टेस्ट एडिलेड में गंवाया था, जो विराट की कप्तानी में खेला गया था। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर किरन मोरे ने विराट की कप्तानी को लेकर चल रही बहस पर अपना पक्ष रखा है।
उन्होंने कहा, ’विराट कोहली नंबर-1 खिलाड़ी हैं। वह बेस्ट हैं, उनकी कप्तानी को लेकर बहस करना जल्दबाजी होगी। विराट अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे शख्स हैं, जिसको पता है कि कब कप्तानी छोड़नी है, जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी ने किया था। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में भी वह ऐसा कर चुका है।’ उन्होंने आगे कहा, ’सारी एनर्जी इस बात में लगनी चाहिए कि अगला टेस्ट मैच कैसे जीतना है। मुझे लगता है कि भारत मजबूत वापसी करेगा, अब हम इस कंडीशन में एक मैच खेल चुके हैं और मुझे लगता है कि गेंदबाज बेहतर गेंदबाजी करेंगे। इतना ही नहीं हमारे बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई में ही खेला जाना है।

यह भी पढें : बोलेरो व बाइक में टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular