Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविनय कटियार ने कांग्रेस पर कसा तंज

विनय कटियार ने कांग्रेस पर कसा तंज

बाराबंकी । जब भी भारत चीन के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता है तो सबसे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सामने आ जाते हैं। मेरी सलाह है कि राहुल भारत छोड़कर चीन में जाकर बस जाना चाहिये। राहुल गांधी चीन का सबसे बड़ा दलाल है। यह बात शनिवार को मोहल्ला कम्पनी बाग स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता रामसजीवन वर्मा के आवास पर होली के शुभ अवसर पर भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता विनय कटियार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि देश में पेट्रोल, गेहूं, दाल, चावल के दाम आसमान छू रहे हैं। तो श्री कटियार ने जवाब में कहा कि देश में मंहगाई बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हो रहा है। भाजपा वरिष्ठ नेता देश में बढ़ते कोरोना को लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिये अपील की। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना पूरी तरह खत्म हो चुका था लेकिन एक बार फिर कोरोना ने अपना पैर पसारना शुरु कर दिया यह चिंताजनक है। एक सवाल के जवाब में श्री कटियार ने कहा कि चुनाव सत्ता पक्ष नही करवाती है बल्कि चुनाव आयोग करवाता है और चुनावी सभाओं में विपक्ष के लोग भी बड़ी बड़ी सभाएं करते हैं। उनको कोरोना क्यों नही होता है। कोरोना की सारी जिम्मेदारी सरकार की है यह बात विपक्ष को सोचना चाहिये। कोरोना से लड़ने के लिये सभी को एक साथ खड़े रहना होगा तभी कोरोना से जीत सकेंगे। वहीं भाजपा के युवा नेता अजीत वर्मा ’गुड्डू’ व हर्षित वर्मा ने विनय कटियार को पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। श्री गुड्डू ने कहा कि भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता विनय कटियार के परिवार से पुराना रिश्ता है। होली के मौके पर विनय कटियार घर आये यह हमारे से लिये गौरव की बात है। भाजपा वरिष्ठ नेता हर्षित वर्मा ने कहा कि होली सभी धर्मो का पर्व है। होली के रंग आपस में भाईचारे का पैगाम देता है। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, राजा कासिम सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular