Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक पल्लवी पटेल की हालत में सुधार, मेदांता में चल रहा इलाज

विधायक पल्लवी पटेल की हालत में सुधार, मेदांता में चल रहा इलाज

लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी एवं सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल की हालत में सुधार हो रहा है। लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. पल्लवी को मंगलवार को चोट लगने के बाद मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की बात बतायी थी।

डॉ. पल्लवी मेदांता के आईसीयू में भर्ती हैं। न्यूरो के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति नियंत्रण में है। मेदांता के जनसम्पर्क अधिकारी आलोक खन्ना ने बताया कि न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. एवं एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ऋत्विज बिहारी की निगरानी में डॉ. पल्लवी का इलाज चल रहा है।

विधायक डॉ.पल्लवी अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। पल्लवी ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पराजित किया था। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने पल्लवी के स्वस्थ होने की कामना की है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular