Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव : वोट दो चाहे न दो घर-घर नहीं जाएगा महेश...

विधानसभा चुनाव : वोट दो चाहे न दो घर-घर नहीं जाएगा महेश त्रिवेदी

– भाजपा विधायक के बिगड़े बोल का वायरल हो रहा वीडियो

कानपुर (हि.स.)। अपने बयानों पर सुर्खियों पर रहने वाले भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के बोल एक बार फिर बिगड़ गये। इस बार उन्होंने जनता को ही निशाने पर ले लिया। विधायक ने कहा कि कोई वोट दे चाहे न दे महेश त्रिवेदी घर-घर नहीं जाएगा। बिगड़े बोल का वीडियो वायरल हो गया तो विधायक ने कहा कि पूरा वीडियो नहीं वायरल हुआ। पूरा वीडियो सुनने पर मेरी मंशा का पता चल पाएगा।

किदवई नगर सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज अजय कपूर को हराकर भाजपा के खाते में सीट लाने वाले विधायक महेश त्रिवेदी को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। इस बार कोविड प्रोटोकाल के तहत डोर टू डोर कैंपेन करना है जिसको लेकर विधायक ने भडास निकाल डाली और डोर टू डोर प्रचार करने में अपने को असहज भी मान रहे हैं। ऐसा क्षेत्र की जनता कह रही है। ऐसे में महेश त्रिवेदी चुनाव प्रचार के लिए अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि कोई वोट दे चाहे न दे महेश त्रिवेदी घर-घर नहीं जाएगा। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भीड़ रही और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक की जनता के बीच किरकिरी होने लगी तो उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह आधा है। पूरा वीडियो सुनने पर ही मेरी मंशा का पता चल पाएगा। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि जनता को ठेस पहुंचे।

अक्सर चर्चा में रहते हैं बयान

विधान सभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद विधायक महेश त्रिवेदी ने पहला ही बयान कांग्रेस उम्मीदवार अजय कपूर के खिलाफ दिया। यहां तक तो सही रहा पर उन्होंने साथ यह भी जोड़ दिया कि विपक्षियों को जो आताताई लोग हैं उनको लाठी डंडो से पीटो बस जान से न मारना बाकी मैं सब कुछ देख लूंगा। इस बयान की भी खूब निंदा हुई और मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग ऐसे बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानता है कि नहीं, फिलहाल जांच चल रही है।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular