Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअसलाह सहित तीन अभियुक्तों गिरफ्तार

असलाह सहित तीन अभियुक्तों गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के थाना पचोखरा व लाइनपार पुलिस ने शनिवार को अवैध असलाह सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है।

थाना पचोखरा उपनिरीक्षक संतोष कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त पप्पू राज पुत्र रामदास निवासी ग्राम सलेमपुर थाना पचोखरा को तंमचा, कारतूस गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

थाना लाइनपार उपनिरीक्षक रोशनलाल ने पुलिस टीम के साथ शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी श्याम नगर थाना लाइनपार को चन्दवार गेट से व अभियुक्त अतुल गुप्ता पुत्र किशन प्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला रामनगर पुलिस चौकी के पीछे थाना लाइनपार को संत नगर तिराहे से एक तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular