Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा की बिजली गुल, तीन अभियंता निलंबित; एक बर्खास्त

विधानसभा की बिजली गुल, तीन अभियंता निलंबित; एक बर्खास्त

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। विधानसभा की बिजली जाने पर तीन अभियंताओं को देर शाम निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वाले अभियंताओं में ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता (विद्युत पारेषण खंड प्रथम) के संजय पासवान, उपखंड अधिकारी पुष्पेश गिरी और अवर अभियंता अमर राज हैं। वहीं उपकेंद्र परिचालक (संविदा कर्मी) दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। लामार्ट कालेज के पास मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन बिजली उपकेंद्र हैं। यहां पर सरोजनी नगर और चिनहट ट्रांसमिशन की भूमिगत सोर्स आते हैं। सोमवार को आंधी व बारिश के कारण पहले सरोजनी नगर लाइन ट्रिप हुई, फिर चिनहट से चलाया गया, वह भी ट्रिप हो गई। विधानसभा सत्र के पहले दिन बिजली की आवाजाही अभियंताओं पर भारी पड़ी। हालांकि, मिनटों में गोमती नगर ट्रांसमिशन से बिजली विधानसभा की सामान्य कर दी गई, लेकिन देर शाम तक चली जांच में तीन अभियंताओं को प्रारंभिक जांच में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया। मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन से राजभवन खंड और हुसैनगंज खंड के कई बिजली उपकेंद्र पोषित है। लाइनें ट्रिप होने से आधा दर्जन से अधिक बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रही। वहीं मार्टिनपुरवा बंद होने से ट्रांसमिशन से जुड़े अभियंताओं में हड़कंप मच गया। क्योंकि विधानसभा का सत्र चल रहा था। अभियंताओं का तर्क था कि तेज आंधी और बारिश के कारण लाइनें ट्रिप हुई। वहीं मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशनर लाइन से जो बिजली उपकेंद्र पोषित हैं, उनमें रेसकोर्स, कूपर रोड, राजभवन, जवाहर भवन, डालीबाग, हुसैनगंज, लोकभवन, दारुलशफा, ओसीआर सहित कई बिजली उपकेंद्र हैं। इन बिजली उपकेंद्रों में राजभवन बिजली उपकेंद्र से एक फीडर विधानसभा का है। जो मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन लाइन बंद होने से राजभवन बिजली उपकेंद्र प्रभावित हुआ। वहीं अभियंताओं का दावा है कि बिजली आपूर्ति दोनों सोर्स फेल होने पर मिनटों में गोमती नगर ट्रांसमिशन लाइन से चालू कर दी गई थी। उधर मध्यांचल के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा ने विश्वविद्यालय, रेजीडेंसी और महानगर खंड का सोमवार की सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभियंताओं से बिजली आपूर्ति और कार्यों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के साथ ही बिलिंग प्रतिशत सौ फीसद करने के साथ ही बिजली आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular