Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविक्षिप्त युवक के हमले में तीन की मौत

विक्षिप्त युवक के हमले में तीन की मौत

बुलंदशहर (हि.स.)। जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह एक विक्षिप्त युवक ने बलकटी और फावड़े से हमला कर सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हमले में एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल में हथियार बरामद कर लिया है।

घायलों को हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बब्लू उर्फ बलवीर सिंह को हिरासत में लिया है। मृतकों में विमला, नत्थी सिंह और एक अन्य युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में पुष्पेन्द्र, तेजपाल, प्रेमपाल, रवि और नौरंग का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

डीआईजी ने बताया कि आरोपी सिरफिरा और मंदबुद्धि है। अभी तक दो लोगों की मृत्यु की जानकारी हो पाई है। शेष पांच लोगों को रेफर कर दिया गया है। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

सचिन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular