Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविंध्य कारिडोर : गुलाबी पत्थर बढ़ाएगी सुंदरता तो हरियाली लाएगा प्लांटेशन

विंध्य कारिडोर : गुलाबी पत्थर बढ़ाएगी सुंदरता तो हरियाली लाएगा प्लांटेशन

– पौधों से आच्छादित होगा पक्का घाट मार्ग, छावनी के लिए बनेगा आकर्षक छाजन

– पुरानी वीआइपी मार्ग पर भवन के दीवार भी गुलाबी पत्थर से होंगे सुशोभित, लगेंगे आकर्षक विद्युत पाेल

– सीएम योगी का सख्त निर्देश, काॅरिडोर निर्माण में न धन की कमी आएगी, न होगी कोई रुकावट

मीरजापुर (हि.स.)। शक्तिधाम (अहरौरा) का गुलाबी पत्थर विंध्य कारिडोर की सुंदरता बढ़ाएगी तो वहीं प्लांटेशन हरियाली लाएगी। दरअसल, विंध्य काॅरिडोर के अंतर्गत पक्का घाट मार्ग गुलाबी पत्थर से सुशोभित होने के साथ पौधों से आच्छादित होगा। यही नहीं, छानवी के लिए आकर्षक छाजन भी बनेगा।

विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य भले ही रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है, लेकिन कार्य लगातार जारी है। फिलहाल परिक्रमा पथ के साथ पुरानी वीआइपी, पक्का घाट मार्ग पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के नाते विंध्य कारिडोर का निर्माण कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि कारिडोर निर्माण में न धन की कमी आएगी और न ही कोई रूकावट होगी। विंध्य कारिडोर निर्माण के लिए नामित राजकीय निर्माण निगम बारीकी से निर्माण कार्य पूरा करने में जुटा है। विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ निर्माण के लिए अब तक तीन पीलर बनकर तैयार हो चुके हैं। विंध्य कारिडोर निर्माण के लिए अहरौरा के गुलाबी पत्थर राजस्थान से तराशकर मंगाए गए हैं। राजस्थान से अब तक तीन ट्रक पत्थर तराशकर मंगाए जा चुके हैं। वहीं सड़क पर बिछाने के लिए पत्थर कटाई का कार्य चल है। विंध्य कारिडाेर के निर्माण कार्य में कोई कमी न हो, इसलिए बारीकी से काम चल रहा है।

आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि विंध्य कारिडोर निर्माण के लिए नामित राजकीय निर्माण निगम काे प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। विंध्य काॅरिडोर सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ऐसे में ससमय गुणवत्तापूर्ण तेजी के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

पक्का घाट मार्ग पर ये होंगे कार्य

– 35 फीट चौड़ा होगा विंध्यवासिनी मंदिर से पक्का घाट मार्ग।

– विंध्यवासिनी मंदिर से पक्का घाट तक साढ़े तीन मीटर चौड़ा सड़क।

– विंध्यवासिनी मंदिर से पक्का घाट तक सड़क किनारे दोनों तरफ प्लांटेशन।

– विंध्यवासिनी मंदिर से पक्का घाट तक सड़क किनारे दोनों तरफ फुटपाथ।

– विंध्यवासिनी मंदिर से पक्का घाट तक दोनों तरफ छाजन के लिए 48-48 पीलर बनेगा।

– स्नानार्थियों की सुविधा के लिए पक्का घाट पर छह इंच ऊंचा सीढ़ी बनेगा।

– पक्का घाट के मुख्य द्वार पर गेट लगेगा।

पुरानी वीआइपी मार्ग ये होंगे काम

– 40 से 50 फीट चौड़ा होगा पुरानी वीआइपी मार्ग।

– पुरानी वीआइपी मार्ग पर 25 फीट चौड़ा सड़क बनेगा।

– सड़क किनारे दोनों तरफ सात-सात फीट पटरी बनेगा।

– सड़क किनारे दाेनों तरफ पटरी पर आकर्षक विद्युत पाेल लगेंगे।

– पुरानी वीआइपी मार्ग पर भवन के दीवार भी गुलाबी पत्थर से सुशोभित होंगे।

– पटरी किनारे दोनाें तरफ नाली, टेलीफोन, बिजली, पेयजल व पानी निकासी व्यवस्था भूमिगत होगा।

दो मंजिला परिक्रमा पथ पर ये होंगे काम

– विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ 50 फी चौड़ा परिक्रमा पथ बनेगा।

– दो मंजिला परिक्रमा पथ पर कुल 130 पीलर बनेगा।

– परिक्रमा पथ पर चार गेट लगेगा। पुरानी वीआइपी, न्यू वीआइपी, थाना कोतवाली व पक्का घाट पर।

– परिक्रमा पथ पर पांच सिंह द्वार बनेगा। दो बरतर तिराहा, एक न्यू वीआइपी, एक पुरानी वीआइपी व एक पक्का घाट पर।

कमलेश्वर शरण

RELATED ARTICLES

Most Popular