Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य निलम्बित

वाराणसी : राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य निलम्बित

वाराणसी (हि.स.)। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रो.नीलम गुप्ता पर भ्रामक अनुभव प्रमाणपत्र, धन का दुरूप्रयोग, छात्रवृत्ति देने में गड़बड़ी करने, सरकारी कार्यों में उदासीनता व लापरवाही के गंभीर आरोप है।

प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। प्रदेश शासन के निर्देश पर विभागीय अनुशासनिक जांच सीडीओ वाराणसी करेंगे। निलम्बन अवधि में प्रो.नीलम गुप्ता आयुर्वेद निदेशालय लखनऊ से सम्बद्ध रहेगी।

श्रीधर/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular