वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह -जगह सुनी ‘मन की बात’

-नई सड़क गीता मंदिर के पास भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम की बात

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित ’मन की बात’ के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। वाराणसी में जगह-जगह भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने भी ’मन की बात’ सुनी। नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य नागेन्द्र रघुवंशी ’मुन्ना’ ने भी प्रधानमंत्री की बातें उत्साह से सुनी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगल महीने होने जा रहे सौराष्ट्र.तमिल संगमम पर बात की।

उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। प्रधानमंत्री ने अंगदान की खास तौर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में अंगदान किसी को जीवन प्रदान करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बन गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो इससे आठ से नौ लोगों को नया जीवन मिलने की संभावना बनती है।

’मन की बात’ को सुनने के बाद राज्यसभा सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें जितेन्द्र यादव,मनीष चौरसिया,पूर्व पार्षद राजकुमार यादव,धीरेंद्र शर्मा, रणंजय सिंह, कन्हैया लाल सेठ आदि शामिल रहे।

-विधायक नीलकंठ तिवारी और काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सुनी ’मन की बात’

भाजपा के नीचीबाग महानगर कार्यालय पर शहर दक्षिणी के बूथ नम्बर 300 के कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,प्रदेश के पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी,जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के साथ ’मन की बात’ को पूरे उत्साह के साथ सुनी। कार्यालय में नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल का पुष्पवर्षा के बीच स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।

नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। स्वागत करने वालों में काशी क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया, जगदीश त्रिपाठी,नवीन कपूर,आत्माविशेश्वर, गोपाल जी गुप्ता, बूथ अध्यक्ष किशोरी, इन्द्रेश सिंह, राजीव सिंह डब्बू, संजय केशरी आदि शामिल रहे।

श्रीधर

error: Content is protected !!