Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने भरा पर्चा

वाराणसी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने भरा पर्चा

वाराणसी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के वाराणसी से महापौर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने रविवार को नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। अपना दल कमेरावादी से मेयर पद के प्रत्याशी हरीश मिश्रा ने भी नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी के प्रस्तावकों में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, हाजी रईस अहमद रहे। कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन के पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने नदेसर मिंट हाउस तिराहे के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल से नामांकन जुलूस जुलूस निकाला। प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के माध्यम से काशीवासियों से नामांकन में शामिल होने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि आज संविधान की संस्थाओं, स्वतंत्रता और समानता की नींव को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र पर हो रहे इस प्रहार को हमें रोकना होगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular