Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय 'गोली तंत्र' व 'भीड़ तंत्र' की वकालत करने वाले संविधान को ध्वस्त...

 ‘गोली तंत्र’ व ‘भीड़ तंत्र’ की वकालत करने वाले संविधान को ध्वस्त करते हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को उत्तर प्रदेश में हालिया घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोली तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं।

चरणबद्ध ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाजी करता है,अपराधी के साथ वह भी दंड का भागीदार है। किसी मुजरिम को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान आजादी की लड़ाई लड़ने वालों ने बनाया है। हमारे देश में इसी संविधान और कानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। अपराधी को सजा सुनाने का अधिकार न्यायपालिका का है। यह अधिकार किसी सरकार, नेता या कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता।

एक दिन पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस हिरासत के दौरान कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके पहले अतीक के बेटे और उसके साथी शूटन की पुलिस एकांउटर में मौत हो गई थी।

अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular